September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष मैं दिखे बंशीधर।

पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष मैं दिखे बंशीधर।

By on March 15, 2022 0 248 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने के बाद और प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के बाद कालाढूंगी में बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत हुआ।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद अभी तक अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं कर पाई है जिसको लेकर बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड विधानमंडल है उसको तय करना है कि कौन मुख्यमंत्री का चेहरा होगा।
बंशीधर भगत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक होने के नाते उन्हें प्रोटेम स्पीकर का पद दिया गया है।
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बंशीधर भगत ने बताया कि अभी कोई भी नाम फाइनल नहीं हुआ है इस नाम को लेकर भी पार्टी हाईकमान निश्चित करेगी किसको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
इसी के साथ ही कुमाऊं मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है जिसको लेकर विधायक बंशीधर भगत कहीं ना कहीं पुष्कर धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नजर आए।