October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या।।

अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या।।

By on November 19, 2021 0 321 Views

रामनगर। अज्ञात कारणों के चलते एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने बगीचे में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेनी बिहार पीरुमदारा निवासी त्रिलोक सिंह भंडारी उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मोहन सिंह भंडारी ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने पीरुमदारा शिवपुर बैलजूड़ी के पास पानी की टंकी के पास एक बगीचे में पेड़ पर एक व्यक्ति के लटके मिलने की सूचना पीरुमदारा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक को पेड़ से उतारा। जिसकी शिनाख्त त्रिलोक सिंह भंडारी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरने की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।