October 27, 2026
Breaking News

राहुल गांधी जी के जन्म उत्सव पर निःशुल्क आंखों व दांतों का शिविर आयोजन किया गया।

By on June 19, 2025 0 208 Views

रामनगर। राहुल गांधी जी के जन्म उत्सव पर पंचायत भवन चंद्र नगर मालधन में निःशुल्क आंखों व दांतों का शिविर आयोजन किया गया। जिसमें वृक्ष हमारा धन (आयुष्मान) व अनन्या हॉस्पिटल के द्वारा मरीजों को सलाह व उपचार किया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने कैम्प का लाभ उठाया। शिविर में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नितिन शाह, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनी.सुमित लोहनी, विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार, विनीत कुमार, कुनाल, मुजाहिद खान, विजय पाल, दीपक राजपूत, विनीत कुमार, सौरभ आदि लोग शिविर में शामिल रहे।