October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे तय, 12 को राजनाथ सिंह दो जगह करेंगे जनसभा

उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे तय, 12 को राजनाथ सिंह दो जगह करेंगे जनसभा

By on April 4, 2024 0 662 Views

देहरादून: लोकसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए भाजपा अगले हफ्ते अपने स्टार प्रचारकों को झोंक देगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को गोपेश्वर और अल्मोड़ा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसी दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी कैंट, धर्मपुर, गदरपुर और सितारगंज में प्रचार करेंगे। 12 को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रचार के लिए हरिद्वार आएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी, ऋषिकेश और बागेश्वर में चुनावी जनसभाएं करेंगी।

उनसे पहले प्रचार करने के लिए सात व आठ अप्रैल को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन आएंगे। वह हरिद्वार और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। हरिद्वार में अल्पसंख्यक वोटों को साधने के लिए पार्टी ने उनके भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम लगाए हैं।

इसके अलावा वह नैनीताल संसदीय क्षेत्र में जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर में प्रचार करेंगे। सात अप्रैल को मनजिंदर सिंह सिरसा बागेश्वर व नैनीताल में प्रचार करेंगे। आठ व अप्रैल को जनरल वीके सिंह टिहरी, पौड़ी, नैनीताल लोस सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी मसूरी, कैंट, ढालवाला, अल्मोड़ा में जनसभाएं होंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ और केंद्रीय नेताओं के दौरे भी जल्द तय हो सकते हैं।