September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कालाढूंगी क्षेत्र में भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कालाढूंगी क्षेत्र में भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By on August 22, 2021 0 389 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों में विशेष पकवान भी बने। भाई बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार पर कालाढूंगी व कोटाबाग क्षेत्र में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की।
रक्षाबंधन त्यौहार पर बाजार में राखी और मिठाई, फल खरीदने वालों की भी भीड़ रही। बहनों ने भाइयों का तिलक करते हुए उनकी कलाई पर अपनी रक्षा के धागे के रूप में राखी बांधकर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। तो भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। एकल विधालय समिति गेबुआ के द्वारा समिति सचिव विपिन कांडपाल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र और बैलपड़ाव चौकी प्रभारी भूपाल राम पौरी के राखियां बांधी।
फोटो। कालाढूंगी में भाई को राखी बांधती बहन।