October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पहले प्यार फिर रेप… सज धज कर दुल्हन करती रही इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

पहले प्यार फिर रेप… सज धज कर दुल्हन करती रही इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

By on November 26, 2023 0 1235 Views

शहडोल: यदि किसी लड़की की शादी हो और वह दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही हों और फिर अचानक यह पता लगे कि अब उसके घर बारात नहीं आएगी। तो सोचिए कि लड़की और उसके माता-पिता के ऊपर एक दुख का पहाड़ सा टूट जाता है क्योंकि उनके खुशी गम में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के शहडोल  में, जहां सज-धज कर दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा।

जानिए क्या है पूरा मामला

शहडोल में एक पड़ोसी युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाता, उसका शारीरिक शोषण किया और जब दोनों की शादी का मंडप सज गया तो दूल्हा फरार हो गया। युवक ने युवती से शादी का वादा किया था। तैयारी पूरी थी, दुल्हन अपने सोलह श्रृंगार करके मंडप पर अपने दूल्हे का इंतजार करती रही जबकि दूल्हा शादी के पहले ही रफूचक्कर हो गया और दुल्हन इंतजार करते रह गई। दूल्हे की हरकत से अपमानित वधू पक्ष मामले की शहडोल पुलिस अधिकारी से शिकायत की है।

यह पूरा मामला शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंगपुर का है। यहां रहने वाली युवती के साथ उसी के गांव के रहने वाला पड़ोसी युवक दुर्गेश कोल ने एक साल पहले शारीरिक शोषण किया था जिस पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में युवक जेल की हवा भी खा चुका है। बुढ़ार न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। इस बीच युवक उस युवती से शादी के लिए तैयार हो गया।

सरपंच है आरोपी युवक की भाभी

आरोपी युवक की भाभी गांव की सरपंच है। दोनों परिवारों द्वारा 23 नवंबर को शादी का दिन तय किया था। जमीन, गहनें गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया गया था। युवती के माता-पिता और परिजनों ने पूरी तैयारी की, लेकिन उस रात बारात नहीं आई। पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया कि युवक के भाई ने बाइक और दो लाख रुपये दहेज में मांगे और बारात लेकर नहीं आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि चूंकि आरोपी युवक की भाभी सरपंच है इसलिए खैरहा थाने में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई।

‘कार्रवाई नहीं हुई तो दे दूंगी जान‘

इस घटनाक्रम से उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहा है। लड़की का कहना है कि यदि उक्त के विरुद्ध समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी। वहीं, इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले का कहना है कि प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।