Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • अश्लील क्लिपिंग बना किशोरी की लूटता रहा अस्मत

अश्लील क्लिपिंग बना किशोरी की लूटता रहा अस्मत

By on July 19, 2021 0 365 Views

जयपुर। चाकूस इलाके में एक किशोरी से देहशोषण के दौरान बना अश्लील
क्लिपिंग को सर्वाजनिक करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस
ने पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चाकसू
निवासी 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपित पप्पू मीना
उसका परिचित है। किशोरावस्था के दौरान पिछले कई वर्ष पूर्व आरोपित ने
बातचीत के दौरान उसको प्रेमजाल में फांस लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
देहशोषण करने के दौरान आरोपित ने उसका अश्लील विडियो बना लिया। जिसे
इंटरनेटर पर डालने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने
आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।