October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन सौंपा।

By on October 28, 2022 0 192 Views

कालाढूंगी।क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने सुरपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर एस डी एम कालाढुंगी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने ज्ञापन मे कहा कि सरकार की योजना हर घर नल- हर घर जल हैं जो जल जीवन मिशन के तहत देना तय है लेकिन कुछ ग्रामीणों के पास पानी का कनेक्शन के साथ-साथ पानी के बिल का भुगतान भी करते हैं । पर नलों मे पानी नही आता हैं। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या हल करने की मांग की। जिसमें क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से आनंद पाण्डेय, प्रकार, बबलू भट्ट, गगनदीप,अमीर चन्द्र, मनोज कुमार,प्रदीप ,जसविंदर, मनजीत कौर,, विसाल, सोनु, निरज दौलिया, लक्ष्मी देवी, भगवती देवी,नेठा देवी, तेजिंद्र टम्टा,दरिया दत्ता, प्रेम. चन्द्र, चन्दन, उमेश, रश्मि, राज,देवकी देवी,पार्वती देवी, शीला देवी,गोपाल शर्मा, मंगल सिंह,कश्मीर चन्द्र,सहित कई ग्रामीणों उपस्थित थे।