Breaking News

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

By on February 2, 2022 0 244 Views

रामनगर। सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।ग्राम नंदपुर चिल्कीया निवासी बालम सिंह मंगलवार सुबह रामनगर किसी कार्य से आये थे।रामनगर से कार्य करने के बाद वह घर जा रहे थें इसी दौरान गैस गोदाम के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को राहगीरों द्वारा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।