October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • वायरल वीडियो मामला: CONG MLA मदन बिष्ट के वॉयस सैंपल की कराई जाएगी फोरेंसिक जांच…

वायरल वीडियो मामला: CONG MLA मदन बिष्ट के वॉयस सैंपल की कराई जाएगी फोरेंसिक जांच…

By on September 21, 2023 0 437 Views

द्वाराहाट: कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज करने के मामले में द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे जुड़े वायरल वीडियो और ऑडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जाएगा। बीते दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट कॉलेज प्रबंधन के घर में घुस गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे सियासी हलचल भी पैदा हो गई। इस मामले में विधायक के खिलाफ द्वाराहाट थाने में गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अचानक विवादों में आए विधायक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बिष्ट पर मुकदमा दर्ज

इसमें वह प्रदेश के बड़े नेताओं को भी गाली गलौज करते सुने जा रहे हैं। यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिष्ट के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सभी वीडियो और ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही विधायक का वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया भी कोर्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस मामले में डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मुकदमे की विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।