Breaking News

बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया।

By on December 6, 2023 0 832 Views

कालाढूंगी। डा, अंबेडकर एकता मिशन कालाढूंगी द्वारा बाबा साहेब डा, भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कालाढूंगी वार्ड नंबर दो में स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र द्वारा की गई। इस दौरान बाबा साहेब के देश को दिए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र, धनीराम, मदन चंद्र, विनोद कुमार, कुशुमा देवी, धनीराम आर्य, नंद राम. देवेंद्र प्रसाद, महेश चंद्र, गोधन, प्रकाश चंद्र, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे। इधर गेबुआ में भी बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला प्रभारी राजकपूर टम्टा, पूरन लाल, विजय कुमार, हरीश चंद्र, सतीश कुमार, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।