Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन ।

बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन ।

By on February 18, 2022 0 375 Views

रामनगर।दिल्ली की एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की कार्यकर्ताओ ने एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजा है। भेजे गए ज्ञापन मैं उन्होंने कहा कि दिल्ली की एक 87 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना निंदनीय है।बताया कि महिला घर में अकेली थी।उन्होंने कहा कि अब तो महिलाएं घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है।उन्होंने सरकार से रेप की घटनाओं पर सख्त कानून बनाने की मांग की और साथ ही रेप के आरोपियों को पकड़ने व उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।इस दौरान प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के अध्यक्ष शीला शर्मा तुलसी छिमवाल मीना देवी रोहित कुमार रवि कुमार सुमन सिंह प्रीति आदि मौजूद रहे।