September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • राजधानी दिल्ली में भी योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई।

राजधानी दिल्ली में भी योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई।

By on July 24, 2021 0 497 Views

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इन सबके बीच राजधानी दिल्ली में भी योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली में यूपी की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को गुरुवार को खत्म कराया। सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए थे जिसे बुलडोजर से तोड़ा गया है। दिल्ली के जिस इलाके में बुलडोजर चलाया गया है वह इलाका मदनपुर खादर है।
बताया जा रहा है कि मदनपुर खादर में करीब 5.21 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा रोहिंग्या ने किया था जिसे अब अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। इन जमीन की कीमत 150 करोड़ रु बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही, मदनपुर खादर में सुबह 4 बजे ही कार्यवाही कर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे से रोहंगिया केम्पों को हटाया गया एवं अवैध कब्जे तोड़े गए। उ.प्र.सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई।