Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • गांव चलो अभियान के जिला सह संयोजक का जोरदार स्वागत।

गांव चलो अभियान के जिला सह संयोजक का जोरदार स्वागत।

By on February 2, 2024 0 408 Views

कालाढूंगी।शुक्रवार को कालाढूंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह जंतवाल के नेतृत्व में गांव चलो अभियान के जिला सह संयोजक गोपाल बुधलाकोटी का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए सह संयोजक गोपाल बुधलाकोटी ने कहा हमे सभी कार्यकर्ताओं को हर गांव हर गली में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में बताना है ओर योजनाओं का लाभ दिलाना है जिससे हर व्यक्ति भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के पक्ष में मतदान करे।उन्होंने कहा मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए इस बार मोदी जी के 4 सो पार के नारे को साकार करना है।इस दौरान मंडल प्रभारी नितिन राणा,अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन बंजारा,मंडल महामंत्री हरीश मेहरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी,मीनाक्षी आर्या,तारा चंद्र पांडे,लक्ष्मण सिंह ,सुच्चा सिंह,शाकिर हुसैन,मुकेश,भुवन टम्टा,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।