Breaking News

हरीश मेहरा बने मंडल उपाध्यक्ष।

By on August 1, 2022 0 196 Views

कालाढूंगी। सभासद हरीश मेहरा के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की संस्तुति पर कालाढूंगी मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी ने हरीश मेहरा को कालाढूंगी मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह दायित्व मिलने पर मेहरा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। मेहरा के मंडल उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा,गोपाल बुधलाकोटी,मंडल महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, सभासद पूरन जोशी, दीनू सती, मेहमूद हसन बंजारा, मुराद अंसारी, जसविंदर सिंह, गोधन सिंह सैनी भगवान सिंह कुमटिया,शाकिर हुसैन आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।