October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भट्ट ने धामी सरकार को सराहा, भूमाफियाओं के खिलाफ कड़े कानून को बताया स्वागतयोग्य कदम…

भट्ट ने धामी सरकार को सराहा, भूमाफियाओं के खिलाफ कड़े कानून को बताया स्वागतयोग्य कदम…

By on July 8, 2023 0 361 Views

देहरादून: भाजपा ने भूमाफियाओं पर लगाम कसने के लिए लाए कैबिनेट में कठोरतम कानून की मंजूरी का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धामी सरकार का गरीब के लिए आगे भी 3 मुफ्त सिलेंडर की चिंता को दूर करने समेत प्राकृतिक कृषि  आदि जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए आभार व्यक्त किया है । प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए निर्णयों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार चहुमुखी विकास के साथ मातृ शक्ति, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण आधारित निर्णय ले रही है । जमीनों पर अतिक्रमण प्रदेश में गंभीर समस्या बना हुआ है, लिहाजा सरकारी एवं निजी जमीनों पर कब्जा करने के अपराध में 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान ऐसे भूमाफियाओं में खौफ पैदा करेगा । उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय मुफ्त गैस रिफिल योजना को अगले एक वर्ष तक जारी रखने के लिए सीएम पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा कि राज्य की मातृ शक्ति को वित्तीय सहयता प्रदान करने और रसोई के धुंए से मुक्ति दिलाने वाली इस योजना ने गरीब परिवारों की जिंदगी को आसान किया है। ऐसे में सरकार के इस योजना को आगे भी जारी रखना, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को अपने पैरों पर अधिक मजबूती से खड़ा होने में मददगार होगा । इसी तरह प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सीएम योजना को मंजूरी प्रदेश और पर्वतीय क्षेत्र के छोटे किसानों की जिंदगी में बदलाव लाने वाली साबित होगी । उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए छोटे अस्पतालों को दी गई छूट देने, विद्यालयी शिक्षा विभाग में मृतक संवर्ग के पदों को भरने को अनुमति देने, कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारखाना अधिनियम में बदलाव लाने, पर्यटन में निजी निवेश को बढ़ावा देने, राजधानी में आढ़त बाजार स्थांतरण को अंतिम रूप देने, नशा मुक्ति केंद्रों पर शक्ति करने और इन्वेस्टर समिट के लिए चरणबद्ध तरीके से निवेश का लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की योजना समेत कैबिनेट के सभी 33 निर्णयों को 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के बड़े लक्ष्य में मददगार साबित होने वाला बताया।