Breaking News

खाई में कार गिरने से 5 पर्यटक घायल।

By on March 19, 2022 0 184 Views

कालाढूंगी। शुक्रवार को नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने 5 पर्यटक घायल हो गए। जिन्हें कालाढूंगी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कार संख्या यूपी 22 जेड-2016 घटगड़ के पास अनियंत्रित होक खाई में गिर गयी। 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया घायलों में स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी मो, अजमत खान अतीक खान, अफजल खान, मो, अशरफ पुत्रगण मो, अतीक खान, शाहीन पत्नी अफजल खान, गोसिया बी पत्नी अतीक खान शामिल हैं।।

जंगल में मृत पड़ा मिला लापता व्यक्ति।
कालाढूंगी। कालाढूंगी थानांतर्गत हल्द्वानी मार्ग में भाखड़ा जंगल में किसी व्यक्ति का शव पड़ा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की कोशिश की। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कर ली गयी।
शुक्रवार को थाना कालाढूंगी में किसी ने भाखड़ा जंगल में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी अपने हमराइयों एसआई विजय कुमार, कामित जोशी सहित मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद सूचना सही पाई गई।
थानाध्यक्ष नेगी ने बताया मृतक की शिनाख्त राजेश जोशी पुत्र चंद्र दत्त जोशी ग्राम थापला मंगोली उम्र-32 के रुप में हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया मृतक व्यक्ति के मामले में जांच की जा रही है।