October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चोरी के शक में दो किशोरों को तालिबानी सजा, हाथ बांध प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल की गई पिटाई, Viral किया Video देखें…

चोरी के शक में दो किशोरों को तालिबानी सजा, हाथ बांध प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल की गई पिटाई, Viral किया Video देखें…

By on December 13, 2023 0 1062 Views

ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में पकड़े गए दो किशोरों को तालिबानी सजा दी गई। दोनों नाबालिग युवकों का हाथ बांधकर उनकी पैंट उतरवाया गया। इसके बाद दोनों किशोरों के गुप्तांगों में मिर्ची पाउडर लगाया गया। किशोरों को को दी गई तालिबानी सजा की शिकायत पीड़ित युवकों के परिजनों ने जेवर कोतवाली में दी है। पुलिस ने इस शर्मनाक हरकत करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे चोरी की बाइक

पुलिस ने चोरी के आरोप में दोनों नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद हुई है। ये दोनों फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। पुलिस ने इनको चेकिंग के दौरान पकड़ा और दोनों युवक को जेल भेज दिया। इनके पास से मिली बाइक के संबंध में नोएडा के सेक्टर- 24 थाने में मुकदमा दर्ज है।

युवकों को डराने के लिए दीवार से बांध करने लगे मारपीट

पुलिस के मुताबिक, नितिन और टिंकू का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार 12 दिसंबर को वायरल हुआ। वीडियों की जांच के बाद पता चला कि 9 दिसंबर को मोहरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी के शक में दोनों नितिन और टिंकू को बुलाया और पूछताछ करने लगा। उनको डराने के लिए वहां दीवार से बांध दिया और मारपीट करने लगे। जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा, तो उनके गुप्तांग में मिर्ची डाल दी। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।