- Home
- उत्तराखण्ड
- छात्रसंघ ने की महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाने की मांग।
छात्रसंघ ने की महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाने की मांग।
रामनगर।छात्रसंघ और एनएसयूआई ने रामनगर में एनएसयूआई के कुमाऊँ अध्यक्ष सुमित लोहनी और छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाने को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य एमसी पांडे के माध्यम से कुमाऊँ विश्विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा है।बुधवार को भेजें गए ज्ञापन में छात्रसंघ और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुमाऊँ विश्विद्यालय द्वारा एक सितंबर को स्नातक प्रथम व तृतीय वर्ष,स्नात्तकोत्तर दृतीय और चतुर्थ सेमिस्टर की परीक्षाएं होनी सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षाओं से पूर्व सभी छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगाने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाई जाए। साथ ही यह भी कहा कि बिना टीकाकरण के परीक्षाएं करवाने का छात्रसंघ व एनएसयूआई विरोध करेगी।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हजारों लोग अपनी जान गवा चुकी हैं और यह एक भयंकर बीमारी है।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना व लोकडाउन के कारण लोग परेशान हैं और सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही हैं।उन्होंने कहा कि लाखों छात्र हर साल अलग-अलग परीक्षायें देते हैं यदि समय रहते हुए छात्रों के लिए टीकाकरण नहीं किया गया तो उनके भविष्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार की लापरवाही की वजहों से देशभर में लाखों लोगों की जान चली गई हैं।उन्होंने पहले टीकाकरण करने के लिए कुमाऊँ विश्विद्यालय से अपील की है।छात्रसंघ और एनएसयूआई ने तीन दिन का समय विश्विद्यालय को दिया गया है।शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एमसी पांडे ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई जा रही हैं।छात्र-छात्राओं को भी वैक्सीन लगाने की अपील की गई हैं और एक सितंबर तक छात्र -छात्राओं को वैक्सीन लगाने का कार्य पूर्ण रूप से हो जाए इसका प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान एनएसयूआई नगर अध्यक्ष सूरज प्रसाद,सोनू तिवारी,विकास कुमार, प्रशांत मनराल,हर्षवर्धन पांडे,पवन हालसी,धीरज रावत,ललित कडाकोटी,लक्की बिष्ट आदि मौजूद रहे।

