Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • डॉ.सिराज अहमद की पुस्तक नगरीय भूगोल का विमोचन ।

डॉ.सिराज अहमद की पुस्तक नगरीय भूगोल का विमोचन ।

By on April 22, 2026 0 63 Views

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सिराज अहमद की पुस्तक नगरीय भूगोल का विमोचन प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने किया।इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो.पाण्डे सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने डॉ.सिराज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भूगोल विभाग प्रभारी डॉ.सिराज अहमद ने बताया कि यह पुस्तक डी.एस.बी.परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के भूगोल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.मोहन लाल के संयोजन में पूर्ण की गई है जिसमें नगरीय विकास के विभिन्न आयामों की विस्तार से चर्चा की है। लेखकद्वय ने पुस्तक में नगरीय विकास की समस्याओं तथा चुनौतियों को भी सम्मिलित कर उनके निवारण को भी प्रस्तुत किया है।