October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दिल्ली दौरा: सीएम धामी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात-आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण पर हुई चर्चा, अमित शाह ने कहा- सुख दुख में उत्तराखण्ड की जनता के साथ है और आगे भी साथ रहेगी मोदी सरकार

दिल्ली दौरा: सीएम धामी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात-आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण पर हुई चर्चा, अमित शाह ने कहा- सुख दुख में उत्तराखण्ड की जनता के साथ है और आगे भी साथ रहेगी मोदी सरकार

By on September 21, 2022 0 257 Views

नई दिल्ली: उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। करीब एक घण्टे चली इस मुलाकात के दौरान  मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री  शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत और  बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात का ब्यौरा देते हुए बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर वृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने गृह मंत्री को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। सीएम के मुताबिक गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।