Breaking News

सांयकालीन स्कूल के 150 बच्चों को मिली स्वेटर,टोपी…

By on December 24, 2021 0 327 Views

रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मण्डल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे सांयकालीन स्कूल सावित्रीबाई फुले स्कूल नई बस्ती व ज्योतिबा फुले स्कूल पुछड़ी के 150 बच्चों को जनसहयोग से स्वेटर व टोपियां उपलब्ध हुई हैं उपरोक्त जानकारी शिक्षक मण्डल कीओर से नवेन्दु मठपाल ने दी। श्री मठपाल के अनुसार कर्नाटक से वरिष्ठ पत्रकार नाजिम नकवी, दिल्ली से अतुल शर्मा जी व पी एन जी महाविद्यालय के भूगोल विभाग के एसोसियेट प्रो डी एन जोशी जी के सहयोग से उपरोक्त सामग्री प्राप्त हुई।उपरोक्त सामग्री के वितरण के वक्त चीफ प्रॉक्टर प्रो जी सी पन्त,प्रो डी एन जोशी,ग्राम प्रधान ताहिर हुसैन, सुमित कुमार,अंजली रावत,आरजू,प्रताप सिंह रावत,फुरकान,बालकृष्ण चन्द,नन्दराम आर्य, सुभाष गोला,जीतपाल कठैत मौजूद रहे।