September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में हाथी का शव बरामद हुआ।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में हाथी का शव बरामद हुआ।

By on January 8, 2025 0 412 Views

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में टस्कर हथिर का शव बरामद किया गया। आपको बता दे कि कालागढ़ रेंज के अन्तर्गत धारा ब्लॉक धारा बीट कंपार्ट संख्या 11 गौजपानी सोत के पास वनकर्मियों को गस्त के दौरान एक नर हाथी मृत अवस्था में मिला । जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष रही होगी, हाथी के दोनों दांत एवं अन्य समस्त अंग सुरक्षित पाए गए जिसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंच अधिकारियों की निगरानी में हाथी के शव का पोस्मार्टम किया गया। हाथी का विशरा सैंपल एकत्रित कर अग्रिम जांच हेतू भेजे दिया गया । मौके पर निगरानी करने के लिए आसपास कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं.. मौके पर  रंजन कुमार मिश्रा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड, डॉक्टर साकेत बडोला, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व,  राहुल मिश्रा, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डा0 दुशयंत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व
डा0 राजीव कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।