Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो करके मांगे पार्टी उम्मीदवार दीवान सिंह बिष्ट के लिए वोट

मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो करके मांगे पार्टी उम्मीदवार दीवान सिंह बिष्ट के लिए वोट

By on February 6, 2022 0 237 Views

रामनगर। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो करके भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के लिए जन समर्थन मांगा दोपहर बाद डिग्री कॉलेज मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी में सवार होकर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ रामनगर की जनता से वोट और समर्थन करने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे लखनपुर चौराहे के बाद मुख्य मार्ग से होकर वह पुरानी तहसील के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनने जा रही है इसलिए रामनगर वासी दीवान सिंह बिष्ट को अपना विधायक चुनकर भेजें।