- Home
- उत्तराखण्ड
- 127 साल का हुआ जिला चिकित्सालय धूमधाम से मनाया गया बर्थडे ।
127 साल का हुआ जिला चिकित्सालय धूमधाम से मनाया गया बर्थडे ।
नैनीताल। (कान्ता पाल) नैनीताल के जिला अस्पताल बीडी पांडे को पूरे 127 साल पूरे हो गए है। अपने गौरवशाली इतिहास में बीडी पांडे ने लाखों लोगों की सेवा की है। आज बीड़ी पांडे चिकित्सालय का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
जन्मदिन के अवसर पर अस्प्ताल परिसर में मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर प्रकाश चंद द्वारा दीप प्रजवलित व केक काटकर मनाया गया। इस दौरान अस्पताल की नींव रखने वाले चार्ल्स फ्रोसफेट व बद्री दत्त पांडे को याद किया गया। तथा पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट व नर्सिंग स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
आज ही के दिन सन 1894 में इस ऐतिहासिक अस्पताल की स्थापना हुई थी। ब्रिटिश शासक एंटोनी मैकडोवेल के विशेष योगदान से तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर चार्ल्स हॉक्स क्रास्थवेथ ने बीडी पांडे अस्पताल की स्थापना की थी। उस वक्त इस जिला अस्पताल का नाम बीडी पांडे नही बल्कि क्रास्टवेट चार्ल्स हॉस्पिटल हुआ करता था। समय बीतता गया और आज़ादी के बाद स्थानीय जनता ने महान स्वतंत्रता सेनानी कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे के नाम पर जिला अस्पताल का नाम रखने की मांग की जिसके बाद 1960 में जिला अस्पताल का नाम बदलकर बद्रीदत्त पांडे यानी बीडी पांडे अस्पताल कर दिया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीडी पांडे अस्पताल महज 33 हज़ार 770 रुपये में बनकर तैयार हुआ था। आज भी बीडी पांडे अस्पताल में तत्कालीन यादें दिखाई देती है। पुराने स्ट्रक्चर का नमूना आज भी जनरल वार्ड में वैसा ही है समय के साथ साथ थोड़ी बहुत तब्दीली ज़रूरी आयी है लेकिन आज भी बीडी पांडे अस्पताल के अंदर बने कमरे ब्रिटिश काल की याद दिलाते है। 70 से 80 के दशक में सिर्फ नैनीताल के ही नही बल्कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़,और जिले के आसपास के दुर्गम इलाको से लोग अपना इलाज करवाने बीडी पांडे अस्पताल आया करते थे।
स्थापना के बाद धीरे धीरे सुविधाओं में भी वृद्धि होती चली गयी। आज 100 बेड वाले अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट,4 आईसीयू वेंटिलेटर,जिरेटिक वार्ड,पैथोलॉजी, इमरजेंसी वार्ड,ऑपरेशन थियेटर, डिजिटल एक्सरे,अल्ट्रासाउंड, ईसीजी,फिजियोथेरेपी इत्यादि समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। आज 127 साल पूरे होने के मौके पर बीडी पांडे अस्पताल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

