Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एंबुलेंस में ले जा रहे थे डेड बॉडी, एक झटके से जिंदा हुआ शख्स, जानें कैसे हुआ ‘चमत्कार, और क्या बोले रिश्तेदार ?: Video

एंबुलेंस में ले जा रहे थे डेड बॉडी, एक झटके से जिंदा हुआ शख्स, जानें कैसे हुआ ‘चमत्कार, और क्या बोले रिश्तेदार ?: Video

By on January 13, 2024 0 534 Views

पटियाला: आपने कई चमत्कार होते देखे होंगे, लेकिन इस शख्स के साथ जो चमत्कार हुआ, उसके बारे में जानकर कोई यकीन नहीं कर पाएगा। जिस इंसान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वह अचानक जी उठा तो परिवार वालों के होश उड़ गए।

डॉक्टर्स भी हैरान हैं और इसे साइंस से ऊपर भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। शख्स की हालत अभी भी नाजुक है, लेकिन मामले के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है। मरकर जिंदा हुए शख्स का नाम दर्शन सिंह बराड़ है, जिनकी उम्र 80 साल है। वे करनाल के निसिंग के रहने वाले हैं।

झटका लगा और चलने लगीं धड़कनें

वहीं दर्शन सिंह के पोते ने बताया कि वे दादा के शव को एंबुलेंस में पटियाला से करनाल लेकर जा रहे थे। अचानक एंबुलेंस गड्ढे के ऊपर से गुजरी और जोरदार झटका लगा। इसके कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने दादा का हाथ हिलते देखा। थोड़ा हिलाने पर वे सांस लेने लगे। उनकी धड़कनें महसूस होने लगीं।

करनाल रेफर किए गए दर्शन सिंह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बराड़ परिवार ने दर्शन सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। रिश्तेदार इकट्ठा थे। पाठ भी रख लिया गया था, लेकिन दर्शन सिंह के शव को पटियाला से करनाल ले जाते समय एंबुलेंस कैथल में ढांड के पास एक गड्ढे में फंस गई और झटके से ऊपर उठी। इससे दर्शन सिंह की धड़कनें चलने लगीं।

दर्शन सिंह अब करनाल के NP रावल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर बनी हुई है। बराड़ परिवार के सदस्यों ने घटना को बहुत बड़ा चमत्कार बताया है और दर्शन सिंह के जल्द स्वस्थ होकर घर आने की कामना कर रहे हैं।

यह देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल चलने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचकर जांच कराने पर डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने दादा को जिंदा घोषित कर दिया। यह खुशखबरी उन्होंने तुरंत परिजनों को फोन करके दी।