Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • एक तरफ हेमंत सोरेन को SC ने दिया बड़ा झटका, दूसरी तरफ चंपई सोरेन बने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी खबर

एक तरफ हेमंत सोरेन को SC ने दिया बड़ा झटका, दूसरी तरफ चंपई सोरेन बने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी खबर

By on February 2, 2024 0 418 Views

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में हो रहा है, जहां सोरेन को राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि गवर्नर ने गुरुवार को ही सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। सोरेन के बाद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सत्यानंद भोक्ता ने बतौर मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

10 दिन के अंदर साबित करना होगा बहुमत

इससे पहले JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने गवर्नर से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, क्योंकि राज्य में ‘भ्रम’ की स्थिति बनी हुई थी।  बुधवार को मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में CM न होने की वजह से ‘भ्रम’ की स्थिति पैदा हो गई थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी पार्टी है।

टाइगर नाम से भी जाने जाते हैं चंपई सोरेन

चंपई सोरेन को लोग झारखंड टाइगर के नाम से भी बुलाते हैं। चंपई ने 1991 में पहली बार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। सोरेन की जीत इसलिए बड़ी थी क्योंकि उन्होंने कद्दावर JMM सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी को हराया था। बाद में 1995 में JMM के टिकट पर जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2000 में BJP के अनंतराम टुडू से चुनाव हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2005 से लगातार सरायकेला से विधायक रहे हैं। 2019 में सोरेन ने BJP के गणेश महली को हराया था।

हेमंत सोरेन को SC ने दिया बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी और ED के समन के मामले में बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई से इनकार करते हुए कहा है कि आपको पहले हाई कोर्ट जाना चाहिए। इस बीच झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चम्पाई सोरेन आज दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद उन्हें रांची की बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था।

 ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने के लिए कहा। वहीं गुरुवार को ही राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का न्योता दे दिया। चंपई सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। राज्यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को देर रात राजभवन बुलाया और चम्पाई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया।

बुधवार रात गिरफ्तार किए गए थे हेमंत

बता दें कि हेमंत सोरेन को बुधवार रात मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चम्पाई सोरेन झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए थे। चंपई सोरेन ने कहा था कि हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है; इसे कोई नहीं तोड़ सकता। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा जारी एक वीडियो में 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 43 विधायकों का समर्थन भी दिखाया गया था। वहीं राज्यपाल के द्वारा शपथ न दिलाये जाने के क्रम में गठबंधन के विधायकों ने राजभवन में जमकर हंगामा किया था।