September 30, 2026
Breaking News

29 सितंबर से लापता युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप।

By on October 6, 2021 0 421 Views

हल्द्वानी के इंदिरा नगर में नाबालिग लड़की की हत्या से हड़कंप मच गया। किशोरी का शव इंदिरा नगर फाटक के समीप जंगल से बरामद हुआ। उक्त नाबालिक बनभूलपुरा के मोहम्मदी चौक निवासी बताई जा रही है जो विगत 29 सितंबर से लापता थी। किशोरी की गला घोट कर हत्या का मामला सामने आ रहा है। घटना की सूचना के बाद एसएसपी, एसपी समेत जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इधर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जारहा है कि किशोरी के लापता होने पर शक के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों से पूछताछ के बाद शव पुलिस ने बरामद किया। नाबालिक की गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
वही इस बावत एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा बताया गया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसका शव आज इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुई है। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।