October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बैंक से चार लाख रुपये निकालने आया ग्राहक, कैशियर ने दे दिए आठ लाख, CCTV से हुआ खुलासा, ग्राहक मुकरा ! पढ़ें खबर…

बैंक से चार लाख रुपये निकालने आया ग्राहक, कैशियर ने दे दिए आठ लाख, CCTV से हुआ खुलासा, ग्राहक मुकरा ! पढ़ें खबर…

By on August 2, 2023 0 336 Views

बदायूं: बदायूं में अजब मामला सामने आया है। शहर की एक बैंक के कैशियर ने चार लाख रुपये निकालने आए ग्राहक को गलती से आठ लाख रुपये दे दिए। शाम को जब उसने कैश चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने संबंधित ग्राहक से रुपये लौटाने को कहा, लेकिन उसने ज्यादा रुपये लेकर आने से इनकार कर दिया। अब प्रबंधन ने ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला एचडीएफसी बैंक का है। बैंक की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मामला 24 जुलाई का है। इस बैंक में शाहजहांपु़र जिले के कस्बा कलान निवासी अजय बाबू गुप्ता का खाता है। कैशियर के अनुसार 24 जुलाई को अजय बाबू बैंक में चार लाख रुपये निकालने आए थे। उन्होंने धोखे से चार लाख रुपये की बजाय उन्हें आठ लाख रुपये दे दिए और वह रुपये लेकर फटाफट बैंक से चले गए।

सीसीटीवी फुटेज से चला पता 

कैशियर ने शाम को बैंक बंद करने से पहले जब अपना कैश चेक किया तो वह चार लाख रुपये कम देखकर हैरान रह गए। उन्होंने पूरा कैश मिलान कर लिया, लेकिन रुपये कम ही निकले। बाद में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पता चला कि चार लाख रुपये ज्यादा अजय के पास चले गए हैं।

बैंक प्रबंधन की ओर से अजय को कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कुछ सुनने की बजाय कॉल काट दी। बैंक प्रबंधन के अनुसार, ग्राहक के खाते में एक लाख रुपये हैं। बैंक ने उसके खाते पर होल्ड लगा दिया है। सिविल लाइंस में अजय बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।