Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • खेल महाकुंभ में खूब खेले बच्चे। ब्लाक कोटाबाग खेल महाकुंभ का तीसरा दिन।

खेल महाकुंभ में खूब खेले बच्चे। ब्लाक कोटाबाग खेल महाकुंभ का तीसरा दिन।

By on November 13, 2022 0 98 Views

कालाढूंगी। ब्लाक कोटाबाग स्तरीय खेल महाकुंभ में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभा दिखाई जा रही है।खो,खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, गोला फेंक, चक्का फेंक, वालीबॉल आदि खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाए। युवा कल्याण शिक्षा, खेल तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में खेल महाकुंभ के तीसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में ब्लाक भर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। यह खेल खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र एवं खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट की देखरेख में संपन्न हो रहे हैं
इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, कॉलेज प्रबंधक फादर शेखर, प्रधानाचार्य सुखराम चंद, एनसीसी अधिकारी मनमोहन बसेड़ा, ब्लाक खेल समन्वयक पीपी गर्जोला, नमीता पाठक, वीरेंद्र माटेला, सीमा कबड़वाल, कमलेश कुमार सती, दिनेश चंद्र उपाध्याय, दिनेश चंद्र, विजय बहादुर, अनिल रावत, रेनू बिष्ट, दीपिका बधानी, ममता पाठक, पूजा बिष्ट, किरन बनौली, ललिता बधानी, देशराज कंबोज, नरेंद्र कुमार, एसपी सिंह आदि व्यवस्था में जुटे हुए हैं।