September 14, 2026
Breaking News

उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By on November 9, 2021 0 215 Views

रामनगर। लखनपुर शहीद पार्क पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीमान दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लखनपुर शक्ति केंद्र के अंतर्गत उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के बाद राज्य ने अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस दौरान लखनपुर शक्ति केंद्र के संयोजक गणेश रावत, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष इंदर लाल, नगर मंत्री जेसी लोहानी, अंजना सुंद्रियाल महामंत्री पूरन नैनवाल, मनोज रावत, विस्तारक धीरज मंडल हरीश सती, बूथ अध्यक्ष गोपाल दत्त रिखाड़ी, राजेंद्र मित्तल,उपाध्यक्ष ललित भट्ट दीवान सिंह, बूथ अध्यक्ष अजय सुंदरियाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।