October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • टिहरी गढ़वाल गहरी खाई में गिरी वैगनआर कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

टिहरी गढ़वाल गहरी खाई में गिरी वैगनआर कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

By on October 8, 2021 0 294 Views

टिहरी गढ़वाल -उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं खासकर पहाड़ों में लगातार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबरें सामने आती रहती हैं एक और ताजा मामला देर रात सामने आया जब एसडीआरएफ के पास सूचना पहुंचे कि एक वैगनआर कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई है घटना टिहरी के टिप्परी रोड मेराव गांव के पास हुई है।

जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी, द्वारा SDRF टीम को कल दिनाँक 07 अक्टूबर 2021 को देर रात अवगत कराया गया कि टिप्परी रोड पर मेराव गांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सर्च एवम रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है । उक्त सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी अनूप रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरान्त बिना वक़्त गवाए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।उक्त गाड़ी वेग्नार थी जिसका गाड़ी नम्बर UK09 A 9329 है। कार सवार नजदीकी शादी समारोह से अपने घर की ओर वापस आ रहे थे। मेराव गांव के समीप गाड़ी पर नियन्त्रण नही रहा ,जो 400 मीटर गहरी खाई मे जाकर गिर गई।

SDRF जवानों ने रात्रि के अंधेरे में ही गहरी खाई में उतर कर , घायल व्यक्ति ,दीपक पुत्र किशोरी लाल निवासी बोराडी टिहरी को र स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग पर ऊपर लाया गया व उचित इलाज हेतु 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कार सवार अन्य दो व्यक्तियों,1- तेजपाल सिंह पुत्र सोबन उम्र 36 निवासी उखड़ पट्टी खास टिहरी व 2- नरेंद्र राणा पुत्र केदार सिंह उम्र 30 निवासी फलिंदा घन्साली टिहरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, जिन्हें बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।