October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हरिद्वार:11 जुलाई से डाक कांवड़ के लिए खोले जाएंगे हाईवे, SSP ने पैदल मार्च कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हरिद्वार:11 जुलाई से डाक कांवड़ के लिए खोले जाएंगे हाईवे, SSP ने पैदल मार्च कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

By on July 10, 2023 0 355 Views

हरिद्वार: कांवड़ मेला 2023 अपने चरम पर है. जिसमें भारी वर्षा के बावजूद लाखों की तादाद में कांवड़िए जलभर कर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं. पैदल कांवड़ के साथ-साथ डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ के वाहन भी हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गए हैं. जिनमें से कई सौ गाड़ियां पार्किंग स्थलों में खड़ी ना होकर हाइवे पर ही पार्क कर दी गई हैं. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. ऐसे में एसएसपी ने पैदल मार्च निकालकर हाइवे पर पार्क किए डाक कांवड़ के वाहनों को हटवाया है.

डाक कांवड़ के लिए 11 जुलाई से हाइवे के दोनों साइड खोल दिए जाएंगे, इसलिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए हरिद्वार एसएसपी द्वारा 10 किलोमीटर का मार्च निकालकर हाइवे पर खड़े वाहनों को पार्किंग स्थल पर पार्क करने को कहा गया है. साथ ही ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि हाइवे पर कोई भी वाहन ना खड़ा हो.

रविवार को भारी बारिश के बीच चल रही कांवड़ की व्यवस्थाओं के लिए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह सड़क पर उतरे. उन्होंने अपनी टीम के साथ जटवाड़ा पुल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक पैदल मार्च किया. इस दौरान एसएसपी अजय सिंह और उनके साथ चल रही पुलिस फोर्स द्वारा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए कांवड़ियों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.