November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • वनभूलपुरा प्रकरण में बैठक कर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर मामले का समाधान निकलवाने की बात कही।

वनभूलपुरा प्रकरण में बैठक कर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर मामले का समाधान निकलवाने की बात कही।

By on January 4, 2023 0 286 Views

हल्द्वानी।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने वनभूलपुरा प्रकरण में बैठक कर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर मामले का समाधान निकलवाने की बात कही।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा रेलवे प्रकरण को लेकर एक बैठक नगर निगम सभागार हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष महबूब अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,बैठक का मुख्य मुद्दा रेलवे प्रकरण था, बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड जनाब इंतजार हुसैन जी रहे, मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए इंतजार हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री से इस मसले में मेरी लगातार बात चल रही है पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है, इस मौके पर जिलाध्यक्ष महबूब अली द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन को सौंपा गया , बैठक में प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा ,उपाध्यक्ष जहीर अंसारी,कोषाध्यक्ष इसरार हुसैन, रहमत अली खान के द्वारा भी विचार रखे गए, बैठक में मुख्य रुप से डॉ वारसी, हसीन उद्दीन मुन्ना भाई, अमन अल्वी, लाल मोहम्मद, नाजिम मिकरानी,जियाउद्दीन कुरेशी, फईम निगरानी, साइन अंसारी, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद यामीन ,आबिद हुसैन, आफताब आलम ,अनवर अली खान ,महमूद मियां, मोहम्मद मुशेब ,शकील सिद्दीकी, शन्नो खान, हाजी मोहम्मद तक़ी, हाजी मोहम्मद शमशाद हुसैन जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे