- Home
- उत्तराखण्ड
- उपखनिज के लिए खुली कोसी नदी,उपखनिज निकालने का लक्ष्य अभी नही हुआ निर्धारित
उपखनिज के लिए खुली कोसी नदी,उपखनिज निकालने का लक्ष्य अभी नही हुआ निर्धारित
रामनगर।कोसी नदी मे शुक्रवार से उपखनिज के लिए शुभारंभ हो गया है, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट एसडीएम गौरव चटवाल डीएफओ बलवंत सिंह शाही, डीएलएम धीरेश बिष्ट ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर शुभारंभ किया।खनन कारोबारियोंके चेहरे पर खुशी की लहर हैं।तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि इस बार कोसी नदी में उपखनिज संभवत काफी मात्रा में है। उन्होंने कहा कि कोसी नदी में पानी कम हो गया है।उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए कोसी नदी में उपखनिज का कार्य 2022 मई के अंतिम तारीख तक चलेगा।उन्होंने बताया कि कोसी नदी के कालूसि्द बंजारी फर्स्ट और सेकंड गेट खुल गए हैं।बताया कि बाकी दो गेट भी दो-चार दिन में खोल दिए जाएंगे।इस दौरान एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत रामनगर के रेंजर देवन्द्र सिंह रजवार आदि मौजूद रहे।

