Breaking News

ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

By on August 27, 2022 0 108 Views

कालाढूंगी। आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लाक क्षेत्र के 22 विद्यालयों से पहुंचे 37 प्रतिभागियों प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डा, भवतोष भट्ट ने खंड शिक्षा अधिकारी बिष्ट का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लाक समन्वयक बीपी सिंह द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की चुनौतियों को पहचानने एवं उनके समाधान खोजने पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि
इस प्रतियोगिता में विजय रहे प्रतिभागी जिला स्तर पर 27 अगस्त को राइंका हल्दूचौड़ में प्रतिभाग करेंगें।
इस विज्ञान संगोष्ठी में राइंका कालाढूंगी की ग्लोरी मसीह प्रथम। राबाइंका कोटाबाग की भूमिका सती द्वितीय। राउमावि देवीपुरा के पियूष आर्या तृतीय स्थान पर रहे।