October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लोस चुनाव की रणनीति के तहत 70 विस क्षेत्रों के लिए विस्तारक टीम रवाना, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रदेश महामंत्री संगठन भी रहे मौजूद

लोस चुनाव की रणनीति के तहत 70 विस क्षेत्रों के लिए विस्तारक टीम रवाना, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रदेश महामंत्री संगठन भी रहे मौजूद

By on January 4, 2024 0 578 Views

देहरादून: लोकसभा चुनावों की रणनीति को अंजाम देने के लिए भाजपा ने विधानसभा स्तर पर विस्तारकों की जिम्मेदारी तय कर दी है।  सभी विस्तारक आगामी महीनों में पूर्णकालिक भूमिका में संगठन की चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का काम करेंगे ।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार  ने सभी 70 विधानसभा के लिए नियुक्त विस्तारको को आवश्यक निर्देश देते हुए हर झंडी दिखाकर  क्षेत्रों के लिए रवाना किया । इस दौरान सभी विस्तारकों को शुभकामना देते हुए उन्होंने मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनने के लक्ष्य पर जुटने का आह्वाहन किया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि ये सभी विस्तारक आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय बनाने का काम करेंगे । साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से मंडल एवं बूथ स्तर पर जनता के मध्य पहुंचाने में जुटेंगे । उन्होंने बताया कि पार्टी के पक्ष में माहौल निर्माण को लेकर इन सभी विस्तारकों को हाल में काशीपुर में प्रशिक्षण भी दिया गया है । जहां इन्हे पार्टी के सैद्धांतिक, वैचारिक एवं सांगठनिक पक्षों को लेकर विस्तृत जानकारी देकर चुनावी रणनीति की धरातल पर उतारने की तकनीकी जानकारी दी गई ।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि विगत चुनावों की भांति विस्तारक सांगठनिक रचना के दृष्टिगत वर्तमान लोकसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है । यह सभी पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं जो पूर्णकालिक विस्तारक की भूमिका में आगामी 5 महीने या चुनावी प्रक्रिया तक संबंधित विधानसभा में कार्यरत रहेंगे । विधानसभाओं की भौगोलिक विषमताओं, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में दूरदराज के बूथों तक कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संपर्क के लिए इन्हे वाहन समेत तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं । अपने प्रवास के दौरान सभी विस्तारक जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित करते हुए पार्टी की रणनीति को अंजाम देने में महत्वपूर्ण सहभागिता करेंगे।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी प्रदेश कार्यलय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, राजेंद्र नेगी, सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।