September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भारत सरकार लिखी एक्सयूवी गाड़ी में उठाते थे बकरियां, पुलिस ने किया बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश

भारत सरकार लिखी एक्सयूवी गाड़ी में उठाते थे बकरियां, पुलिस ने किया बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश

By on September 12, 2022 0 203 Views

वाराणसी:  पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लग्जरी गाड़ी में बकरी चोरी करते थे। जानकारी के मुताबिक मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार देर रात भुल्लनपुर तिराहे के पास से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एसयूवी कार को पकड़ा। पुलिस ने इस गाड़ी में मौजूद चार लोगों को असलहा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग चोरी की गाड़ी से बकरी चुराते थे ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस ने गाड़ी से जैतपुरा निवासी तालिब आलम, सरैया निवासी जावेद, तौसीफ आलम, कोनिया निवासी अबू तलहा उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एसयूवी से अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे है। जानकारी मिलने के बाद उपनिरीक्षक मनोज कुमार, शिवानन्द सिसौदिया, शुभेंदु दीक्षित, हेड कॉन्स्टेबल अजय राय, सिपाही भूदेव तिवारी, अमित कुमार सिंह, मोहित मीणा व चालक मैनेजर सिंह चौहान के साथ भुल्लनपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू की गई।

 

 

इस दौरान एसयूवी को चेकिंग के दौरान रोक लिया गया। गाड़ी पर जो नंबर प्लेट लगा था वो नंबर प्लेट लखनऊ निवासी एक महिला की स्कॉर्पियो का था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई एसयूवी चोरी की है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी घुमा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उसपर ‘भारत सरकार’ भी लिखवाया था। आरोपी रात में वाराणसी, प्रयागराज, भदोही, सहित आसपास के जनपदों से बकरी चोरी करते थे और फिर उन बकरों को ऊंचे दाम पर बेच दिया करते थे।