October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पति, सास-ससुर और ननद मेरी मौत के होंगे जिम्मेदार, हथेली पर दास्तान लिख फांसी पर लटक गई विवाहिता

पति, सास-ससुर और ननद मेरी मौत के होंगे जिम्मेदार, हथेली पर दास्तान लिख फांसी पर लटक गई विवाहिता

By on October 16, 2023 0 519 Views

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शुक्रवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. यह घटना नालासोपारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के निलेमोरे गांव की है. जहां महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपनी हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा है. उसकी हथेली पर लिखा था कि मैं ससुरालवालों के सताने व जलालत की वजह से खुदकुशी कर रही हूं. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, सास, ससुर व ननद होगी. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

ससुराल में शादी के बाद से किया जा रहा था तंग

जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम संगीता कनौजिया है. उसकी उम्र 24 साल थी. काफी समय से ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. इस कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह बात जब संगीता के पिता मुन्नी लाल राजनारायण कनौजिया (60) पता चली तो वह तुरंत नालासोपारा पहुंचे. उन्होंने पुलिस सटेशन में शिकायत दर्ज कराई. इधर संगीता ने मरने से पहले अपनी हथेली पर खुदकुशी का कारण लिखा था. मृतका के पिता मुन्नीलाल कनौजिया ने बताया कि साल 2022 में संगीता की शादी नालासोपारा में रहने वाले नितेश कुमार कनौजिया से हुई थी.

दहेज के चलते की आत्महत्या

उन्होंने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि बेटी की शादी में जितना उनसे हुआ उतना दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से उसका नीतेश कुमार कनौजिया, सास, आशा कनौजिया, ससुर, शिवसेवक व ननद, माला कनौजिया से दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते थे. उसकी बेटी को ठीक से खाना भी नहीं देते थे. जिससे तंग आकर बेटी संगीता कनौजिया ने यह कदम उठाया है. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इस पूरे मामले की आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.