September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रामनगर पुलिस ने अप्रिय घटना की फिराक में घूम रहे युवक को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

रामनगर पुलिस ने अप्रिय घटना की फिराक में घूम रहे युवक को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

By on January 22, 2022 0 213 Views

रामनगर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद नैनीताल पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान अभियान चला रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा निर्देशन एवम महिला उपनिरीक्षक प्रीति चौकी प्रभारी खताड़ी रामनगर के कुशल नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त के दौरान एक व्यक्ति मोहम्मद चाँद पुत्र मो0 सलीम निवासी ऊंटपडाव खताडी रामनगर जिला नैनीताल को एक चाकू (खंजर) के साथ गिरफ्तार किया गया। जो चुनावी माहौल में किसी अप्रिय घटना करने की फिराक में घूम रहा था। अभियुक्त के खिलाफ थाना रामनगर पर मु0अ0स0 29/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।