Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रामलीला कमेटी ब्लॉक के तत्वावधान मीठा शरबत किया गया वितरण।

रामलीला कमेटी ब्लॉक के तत्वावधान मीठा शरबत किया गया वितरण।

By on June 19, 2024 0 639 Views

कालाढूंगी। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक के तत्वावधान में श्री सीताराम चौराहे पर मीठा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों राहगीरों ने जल ग्रहण किया। कमेटी कार्यकर्ताओं ने शरबत वितरण से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं रामलीला कमेटी संस्थापक मुकेश कुमार जोशी ने कहा कि कमेटी द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी किये जाते रहेंगे, जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गोकुलानंद जोशी, अजय डंगवाल, गोपाल जीना, मोहन जोशी, दीपक नेगी, पवन रजवार, मोहित कुमार, नीलेश जोशी, हर्षवर्धन जोशी, तेजपाल भंडारी, आंनद फर्त्याल, पंकज पांडेय, दिनेश नेगी, जय जोशी, निखिल कुमार, विजय कुमार, नवल कुमार, कमलेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।