October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी ने उतारी कैबिनेट मंत्रियों की ‘फौज’, प्रभारी और संयोजक बनाए गए, लिस्ट जारी

केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी ने उतारी कैबिनेट मंत्रियों की ‘फौज’, प्रभारी और संयोजक बनाए गए, लिस्ट जारी

By on September 4, 2024 0 569 Views

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान अभी भले न हुई हो, लेकिन बीजेपी ने अपनी तैयारियों अभी से शुरू कर दी है. बीजेपी किसी भी कीमत रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट को खोना नहीं चाहती है. यहीं कारण है कि बीजेपी ने मंगलवार तीन सितंबर को केदारनाथ उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, समन्वयक और मंडल प्रभारियों की नियुक्त कर दी है. जिसमें पांच कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है.

मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनाव में करारी हार का सामना कर चुकी बीजेपी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती है. बीजेपी का प्रयास है कि वो हर हाल में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव अपनी जीत दर्ज कराए. इसीलिए बीजेपी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव पांच कैबिनेट मंत्रियों (सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और गणेश जोशी) को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

उत्तराखंड बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है, उसके हिसाब से केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट तो वहीं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है.

इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण और सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि हाल ही में केदारनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन हुआ था. उनके देहात के बाद से ही ये सीट खाली है. जल्द ही निर्वाचन आयोग केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर सकता है.