October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शाहजहांपुर: एमबीबीएस छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पिता ने कहा – उधार दिये पैसे वापिस मांगने पर हुआ बेटे का मर्डर

शाहजहांपुर: एमबीबीएस छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पिता ने कहा – उधार दिये पैसे वापिस मांगने पर हुआ बेटे का मर्डर

By on October 8, 2024 0 533 Views

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में छत से गिरकर एमबीबीएस छात्र की मौत के मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि रविवार को छात्र का शव हॉस्टल के पीछे शव पड़ा मिला।

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज-1 के एमआईजी 35 के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने तिलहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनका बेटा कुशाग्र प्रताप सिंह वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।

हॉस्टल में गतिविधियां लगीं संदिग्ध
छह अक्तूबर को सुबह 08:45 बजे उनके फोन पर कॉल आई कि उनके बेटे की मौत हो गई है, कॉलेज आ जाइए। इसकी सूचना उन्होंने लखनऊ में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को दी। जब अजय कॉलेज पहुंचे तो उन्हें हॉस्टल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

अजय के मुताबिक, प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कुशाग्र को जबरदस्ती छत से नीचे फेंका गया या मारा गया था। उसके शरीर पर चोट जैसे निशान थे और अपने बचाव के चिह्न थे। हॉस्टल का सीसीटीवी बंद मिला। कॉलेज प्रशासन का रवैया भी असहयोग भरा रहा।

हत्या का जताया शक

उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पिता के मुताबिक, बेटे ने कुछ साथी छात्रों को उधार दिया था। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी को न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी राजेश एस. ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।