October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ग्राफिक एरा के शिक्षक विक्रम रौतेला को अखबारों पर शोध के लिए पीएचडी उपाधि

ग्राफिक एरा के शिक्षक विक्रम रौतेला को अखबारों पर शोध के लिए पीएचडी उपाधि

By on April 18, 2023 0 243 Views

देहरादून: देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के शिक्षक विक्रम सिंह रौतेला को पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किया है। उत्तराखंड में समाचार पत्रों पर सोशल मीडिया के प्रभावों पर शोध के लिए रौतेला को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। रौतेला ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्रोफेसर डॉ. सुभाष गुप्ता के निर्देशन में यह शोध किया है। उनके निर्देशन में एक वर्ष के भीतर विभाग में यह चौथी पीएचडी पूरी हुई है। विक्रम ने शोध में पाया है कि सोशल मीडिया के कारण समाचार पत्रों के कंटेंट से लेकर लेआउट, खबरों की संख्या और व्यवसाय तक पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने पाया है कि अखबारों के ई एडिशन सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का ही नतीजा हैं।

आज फाइनल डिफेंस में सफल होने के बाद विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ एच एन नागराजा ने विक्रम सिंह रौतेला को यह उपाधि प्रदान की। इससे पहले अमेरिका और देश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों समेत विशेषज्ञों के पैनल ने उनकी थीसिस का मूल्यांकन किया। फाइनल डिफेंस में एचडीजे यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के पूर्व वाइस चांसलर सनी सबेस्टीन ने एक्सपर्ट के रूप में शिरकत की। विभाग की रिसर्च कमेटी के सदस्यों के रूप में डीन डॉ ज्योति छाबडा, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता डॉ ताहा सिद्दीकी, मैनेजमेंट के डॉ हिमांशु करगेती और रिसर्च कॉर्डिनेटर डॉ हिमानी बिंजोला व डॉ विदुषि नेगी मौजूद थे।