राज्य आंदोलकारियों कि हक के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन।
कालाढुंगी।कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में एक सांकेतिक धरना दिया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन मंत्री प्रदीप बेलवाल ने की जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें राज्य आंदलनकारियों के साथ हो रहे अन्याय और हाई कोर्ट द्वारा राज्य आंदोलकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह कोरंगा ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के पक्ष में खड़ी है और प्रदेश सरकार को चेताया कि राज्य आंदोलनकारियों के साथ अन्याय नहीं सहा जाएगा
संगठन मंत्री प्रदीप बेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करके राज्य आंदोलनकारियों के लिए एक कानून बनाना चाईये जिससे राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के हितों की रक्षा हो सके इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज बिष्ट , वरिष्ठ साथी त्रिलोचन जोशी , सी एस पांडेय , श्याम सिंह कार्की , दिनेश जोशी , कमल दरमवाल , प्रदीप कोहली , निर्मल कन्याल जी नरेंद्र बिष्ट , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

