October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अल्मोड़ा : पहली बार माइनस दो डिग्री में छह हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा बाघ, लोग हुए हैरान

अल्मोड़ा : पहली बार माइनस दो डिग्री में छह हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा बाघ, लोग हुए हैरान

By on December 14, 2023 0 554 Views

उत्तराखंड में बाघ नजर आना कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन माइनस दो डिग्री में छह हजार फीट में बाघ देखा जाना हैरान करने वाला है। अल्मोड़ा में माइनस दो डिग्री में छह हजार फीट की ऊंचाई पर पहली बार बाघ देखे जाने से से स्थानीय लोग हैरान हैं।

माइनस 2 डिग्री में छह हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा बाघ

उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में बाघ आमतौर पर देखा जाता है। लेकिन प्रदेश में पहली बार बाघ को शून्य से नीचे तापमान और छह हजार फीट की ऊंचाई पर देखा गया है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के पास ही स्थित शौकियाथल के जंगल में माइनस दो डिग्री तापमान में बाघ को चहकदमी करते देखा गया है।

स्थानीय लोगों के साथ वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरान

अल्मोड़ा जिले का मोहान क्षेत्र कार्बेट से सटा हुआ है। जिस कारण इस इलाके में कभी-कभार बाघ नजर आ जाता है। लेकिन इसके अलावा बाघ को जिले में कहीं नहीं देखा गया है। पहली बार छह हजार फुट की ऊंचाई पर जागेश्वर धाम के पास बांज-बुरांश के जंगलों में बाघ को देखकर जितना हैरान स्थानीय लोग हैं उतने ही वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरत में हैं।

पहली बार बाघ देखे जाने से इलाके में दहशत

मिली जानकारी के मुताबिक पनुवानौला में रविवार को कुछ युवकों को शौकियाथल के पास निर्माणाधीन सड़क के किनारे ही बाघ दिखा। पहली बार यहां बाघ को देखने के कारण युवकों ने इसका वीडियो बना लिया। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले कभी भी बाघ नहीं देखा गया। यहां पहली बार बाघ नजर आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता तो है लेकिन पहली बार बाघ देखे जाने से लोगों में डर का माहौल है।