Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • नगर पंचायत क्षेत्र में दिखेगा बदलाव:कोहली। प्रशासक कोहली ने ली बैठक।

नगर पंचायत क्षेत्र में दिखेगा बदलाव:कोहली। प्रशासक कोहली ने ली बैठक।

By on December 6, 2023 0 194 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह द्वारा कालाढूंगी की उप जिलाधिकारी रेखा कोहली को नगर पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक के रूप में एसडीएम रेखा कोहली ने कालाढूंगी नगर पंचायत के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर क्षेत्र की सफाई, पथ प्रकाश, निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत के सभी निवर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, आम जनता के साथ बैठक करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को जाना। इस दौरान अस्पताल के पास बने शौचालय को हाईटेक शौचालय बनाए जाने, तहसील के पास बने शौचालय की दशा सुधारे जाने की मांग उठी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई लोगों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए साप्ताहिक सब्जी बाजार की दुकानों को सड़क के एक तरफ लगवाए जाने की मांग की। इसी के साथ नगर क्षेत्र में पेयजल निगम की पेयजल लाइन एवं गैस पाइप लाइन को बिछाने के बाद टूटी सड़कों को ठीक कराए जाने का मुद्दा भी उठा। बाजार में फड़ वालों द्वारा अधिक जगह घेरे जाने से हो रही परेशानी को भी व्यापारियों द्वारा उठाया गया। इस दौरान प्रशासक एसडीएम रेखा कोहली ने कहा कि प्रशासक नियुक्त होने के बाद नगर क्षेत्र में बदलाव दिखाई देगा। जिलाधिकारी वंदना के दिशा निर्देशन में कालाढूंगी नगर की बेहतर तरीके से व्यवस्था को संभाला जाएगा, वो प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर स्थिति का जाएगा लेंगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को सफाई, स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम कोहली ने कहा नगर पंचायत के जो किरायेदार समय से किराया नहीं दे रहे हैं, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे, उसके बाद भी वसूली नहीं हो पाती है तो उनकी आरसी काट दी जाएगी। बैठक में सफाई नायक महिपाल, कर लिपिक भुपाल बोरा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र सती, व्यापारी नेता पुष्कर खनायत, वकील अहमद, चंद्र शेखर कांडपाल, दीवान सिंह बिष्ट, ललित मोहन कांडपाल, निवर्तमान सभासद गोधन सैनी, हरीश मेहरा, दीनू सती, मो, दानिश, नसीम जहां, पूरन जोशी, मेहमूद हसन बंजारा, अतीक अहमद, अली हुसैन, विनोद बुधलाकोटी, बिशन बगड़वाल, कैलाश बुधलाकोटी आदि उपस्थि थे।