October 29, 2026
Breaking News

कॉलेज में मनाया गया प्रवेशोत्सव।

By on April 21, 2022 0 308 Views

कालाढूंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में प्रवेशोत्सव मनाते हुए नए बच्चों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी एवं अभिभावक संघ अध्यक्ष भगवंत सिंह अधिकारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि पढ़ाई के बिना जीवन अधूरा है, इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने शिक्षकों, माता-पिता एवं सभी का आदर करें। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। अभिभावकों एवं छात्राओं को विद्यालय में ही प्रवेश लेने लेने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष मुमताज, शिक्षिका उमा आर्या, हेमा पुरोहित, हेमा पाठक, कविता तिवारी, गीता पांडे, नीलम कफलटिया, हिमानी, आशा जोशी, चंद्रा जोशी आदि उपस्थित रहे।