October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • हुड़दंग काटने को मना किया तो, युवकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा – दौड़ाकर पीटा, देखें वायरल VIDEO

हुड़दंग काटने को मना किया तो, युवकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा – दौड़ाकर पीटा, देखें वायरल VIDEO

By on October 29, 2022 0 294 Views

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ युवकों ने मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी रिकार्ड किया गया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया गया। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में चार लोगों मिलकर हंगामा कर रहे थे। जब इन लोगों के बीच बचाव के लिए यूपी पुलिस का एक सिपाही वहां पहुंचा तो इन लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाकी फरार हैं। पारा इलाके में एक बाइक पर सवार 4 लोग सवार होकर जोर-जोर शोर शराबा करते हुए जा रहे थे। उसी दौरान यूपी पुलिस में दीवान श्रीकांत इन लोगों को ऐसा करने से रोका और कहा कि हंगामा न करें और एक बाइक पर 4 लोग न चलें इतनी सी बात पर युवक भड़क गए और सिपाही से भिड़ गए ऐसे में सिपाही को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इन युवकों ने इतने पर भी सिपाही का पीछा नहीं छोड़ा और उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इस दौरान उनका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

 

सोशल मीडिया पर यूपी डीजीपी को टैग किया वीडियो

पुलिस की पिटाई के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए @MamtaTripathi80 नामकी यूजर ने लिखा है, ‘लखनऊ पुलिस तो ख़ाकी की नाक कटा कर ही मानेगी… @LkoCp साहब अपने अफ़सरों की परेड कराइए… ऐसे पिटते हुए देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। @dgpup साहब ऐसे रॉकेट ? कैसे उड़ेगा? दुनिया की सबसे बड़ी फ़ोर्स के लोग ऐसे सरेआम टुटपुँजिए लफ़ंगों से पिट रहे हैं।पारा थाने का मामला बताया जा रहा है।’

इस यूजर ने इस वीडियो को @LkoCp और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को भी टैग किया है।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

वहीं इस वीडियो के जवाब में @vivekkumar84 नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इन चारों को इतना सुता जाए की इन्हे कानून का ज्ञान और कानून पढ़ने की कसक जाग जाए! जो ज्ञान घर से न मिला वो शिष्टाचार सीखने का रास्ता खोल दे @Uppolice?’ जबकि एक अन्य @ICTiwari नाम के यूजर ने लिखा, ‘जिन्होंने पुलिस पर हाथ उठाया है वे अपराधी है अगर पुलिस गलती की है तो एसएसपी को शिकायत करते।तथा शासन को सूचना देते।डिपार्टमेंटल एक्शन होकर पुलिस को सजा होता।कानून हाथ में लेना उचित नहीं है। इससे नासमझी भी जनता में बढ़ेगी।’