September 11, 2026
Breaking News

मंत्री हरक सिंह रावत ने किया 2 IFS का ट्रांसफर ।

By on December 18, 2021 0 287 Views

देहरादून : उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है । बता दें कि वन मंत्री हरक सिंह रावत ने दो आईएफएस अधिकारियों पर ट्रांसफर का चाबुक चलाया है जिससे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। अचानक हुए तबादले से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रांसफर के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार उप वन संरक्षक दीपक सिंह को लैंसडौन वन प्रभाग से हटाकर प्रमुख वन संरक्षक के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही अमरेश कुमार सहायक वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी लैंसडाउन वन प्रभाग का प्रभार दिया गया है।